Google Analytics —— Meta Pixel

अधिकारी विपिन जैन ने वैक्सीनेशन सेंटर्स का किया निरीक्षण

z2

दुर्ग:- कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार आज कोरोना सर्वे के संबंध में भिलाई नगर निगम क्षेत्र में आयुक्त रितुराज रघुवंशी सर के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने वैक्सीनेशन सेंटर्स का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत घर-घर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सर्वे का निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सर्वे का कार्य तथा वैक्सीन निशान हेतु लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आज नगर निगम दुर्ग एवं भिलाई में लगभग 400 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सर्वे किया तथा लोगों को वैक्सीन लगाने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया गया।