Google Analytics —— Meta Pixel

व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद खुद भी की आत्महत्या

murder and suicid

नई दिल्ली:-  रोहिणी इलाके के नाहरपुर में हत्या और आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कथित रूप से एक व्यक्ति ने बुधवार रात को पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

इस सनसनीखेज वारदात के बाद रोहिणी जिला के डीसीपी, एसएचओ व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस को फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं क्राईम इन्वेस्टिगेशन टीम वह फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है।

बताया गया कि मृतक धीरज यादव डीटीसी बस का चालक था में काम करता था। तीन मंजिला मकान में वह पत्नी आरती और दो बेटे हितेन व अथर्व के साथ दूसरी मंजिल पर रहता था। वहीं पहली मंजिल पर उसका भाई नीरज पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था।

बुजुर्ग मां-बाप महा सिंह और सुदेश रानी सबसे निचली मंजिल पर रहते थे। धीरज को रोज सुबह नींद से जगाने के लिए पिता महा सिंह ही जाते थे। गुरुवार सुबह जब वो तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो देखा बेटे का शव फंदे से लटका हुआ है और बहू का गला कटा हुआ है। यह देख उनके पांव तले जमीन खिसक गई। महा सिंह ने हड़बड़ाते हुए परिवार को बताया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे।