Google Analytics —— Meta Pixel

ड्राइवर की मौत, अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर इंजन

09_11_2020-satna_road_accident_dumper

जांजगीर-चाम्पा :-  बलौदा क्षेत्र के भैसतरा गांव में ईंट से भरे ट्रैक्टर के इंजन के पलट जाने से ड्राइवर, ट्राली के बीच फंस गया। बमुश्किल निकालने के बाद उसे बलौदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरअसल, खेत में ईंट से भरी ट्राली फंस गई थी। ड्राइवर कमलेश बंजारे ने ट्रैक्टर इंजन को आगे बढ़ाने के लिए एक्सीलेटर तेज कर दिया। अचानक इस दौरान इंजन ऊपर उठ गया और फिर ट्रॉली से जा सटा।