Google Analytics —— Meta Pixel

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाडिय़ां मौके पर मौजूद

fire-in-factory

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है, लेकिन भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल की 15 गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई हैं। आपको बता दें कि जिस फैक्ट्री में आग लगी है वह एमटीएनएल ऑफिस के नजदीक है।
दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि दामोदर पार्क में स्थित एमटीएनएल ऑफिस के पास एक चार मंजिल की इमारत के तीसरे फ्लोर के स्टेशनरी गोदाम में आग लगी है। इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।