दुर्ग ब्रेकिंग: जिले में सभी शासकीय एवं निजी बैंक 14 अप्रैल तक रहेगे बंद, आदेश जारी

दुर्ग।छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दुर्ग में भी कोरोना से हालात बेकाबू हो गए हैं। जिसे देखते हुए जिले में प्रशासन ने टोटल लॉकडाउन लगाया है। इसी बीच कलेक्टर ने आज एक आदेश जारी किया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि जिले में लॉकडाउन अवधि दिनांक 09.04.2021 से 14.04.2021 तक जिले में शासकीय एवं निजी बैंक बंद रहेगे। ए.टी.एम. सेवा पूर्ववत संचालित रहेगी।
जारी आदेश अनुसार राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) नियंत्रण के संबंध में पूर्व में लागू अधिकांश प्रतिबंधों में समय-समय पर सर्शत छूट प्रदान की गई थी। उपरोक्त आंशिक प्रतिबंधों की समीक्षा की गई। जिससे वर्तमान में कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों संख्या में लगातार वृद्धि होने के फलस्वरूप तथा जिला प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर पूर्व में अधिरोपित प्रतिबंधो/शों का कडाई से पालन कराना एवं परिस्थिति अनुरूप युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किया जाना आवश्यक हो गया है। अतः जिले में लॉकडाउन अवधि दिनांक 09.04.2021 से 14.04.2021 तक जिले में शासकीय एवं निजी बैंक बंद रहेगे। ए.टी.एम. सेवा पूर्ववत संचालित रहेगी।
कोरोना की स्थिति
बता दे कल छत्तीसगढ़ में 10,000 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं और कल 53 लोगों की मौत भी हुई है। वही दुर्ग जिले में भी कल 1600 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 58883 हो गए हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।