Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ा हादसा: दानापुर में 18 लोगों से भरी पिकअप गंगा में गिरी, 9 लोगों के शव बरामद, बाकी की तलाश में जुटे राहत दल

ganga

पटना। शुक्रवार सुबह बिहार के दानापुर में बड़ा हादसा हो गया। एक पिकअप वैन गंगा नदी में गिर गई। इसमें 18 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन पीपा पुल से गुजर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने नाव के सहारे गाड़ी को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। प्रशासन जेसीबी की मदद से गाड़ी को निकालने में जुटा है। डूबे लोगों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। राहत दल ने अब तक 9 शव बरामद कर लिए गए हैं, इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। 2 लोग तैरकर बाहर आ गए। बाकी 7 की तलाश जारी है। सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं जो दियारा के अखिलपुर में तिलक समारोह में शामिल होकर दानापुर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।