Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली सरकार का बड़ा एलान, 1.34 करोड़ टीके खरीदने को दी मंजूरी

arvind-kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ़्त में वैक्सीन दी जाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दिल्ली में एक करोड़ 34 लाख वैक्सीन खरीदने की मंजूरी दी है। वैक्सीन के एक निर्माता ने कहा है कि वो राज्य सरकारों को 400 और दूसरे ने कहा कि वो 600 रुपये में वैक्सीन देंगे और केंद्र सरकार को 150-150 रुपये में देंगे। इसकी एक ही कीमत होनी चाहिए।