Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी पहुंची कोविशील्ड की दो लाख डोज, 1 मई से शुरू होगा टीकाकरण का महाअभियान

v

रायपुर। कोरोना संकट के बीच प्रदेश में वैक्सीनेशन का काम भी जोरो पर है। 1 मई से 18 प्लस लोगों का वैक्सीनेशन शुरू किया जाना है। इसके लिए शासन प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियां कर रहा है। इस बीच गुरुवार सुबह कोविशील्ड की खेप राजधानी पहुंची है। 17 कार्टून में वैक्सीनेशन के लिए इंजेक्शन लाया गया है। एक कार्टून में 1200 वायल मौजूद है। इस तरह लगभग दो लाख डोज रायपुर पहुंची है। गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल में इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक 6ई5511 मुंबई-रायपुर से कोविशील्ड की नई खेप पहुंची। टीकाकरण अधिकारियों का कहना है कि इससे अब टीकाकरण में और तेजी आएगी।

रीसेंट पोस्ट्स