Google Analytics —— Meta Pixel

युवाओं में वैक्सीन लगवाने का दिखा जोश

002

रिसाली:- राज्य शासन की नई गाइड लाइन पर शनिवार से रिसाली नगर पालिक निगम के पांच अलग-अलग स्थानों पर वैक्सीन सेंटर शुरू किया गया।  आयुक्त नगर पालिक निगम प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर लगाए गए वैक्सीन सेंटर में युवाओं की कतार थी।

 

18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु वाले वैक्सीन सेंटर में दोपहर 12 बजे तक लंबी कतार लग चुकी थी। स्थिति को नियंत्रित करने आयुक्त सभी वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण किए। वहीं कई स्थानों पर पंजीयन कराने टोकन की व्यवस्था की गई।

रविवार को रिसाली निगम क्षेत्र के हायर सेकेण्ड्री स्कूल रूआबांधा, पीएचसी पुरैना, सामुदायिक भवन डुंडेरा, प्राइमरी स्कूल नेवई भाठा, हायर सेकेण्ड्री स्कूल रिसाली समेत स्टेशन मरोदा में टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा।