Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई: मॉर्निंग वॉक कर रही शिक्षिका को रोककर दो नकाब धारी युवक गले से चेन लूट कर फरार

lut

भिलाई नगर । हुडको पेट्रोल पंप के पीछे सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रही शिक्षिका को रोककर दो नकाब धारी युवक ने चाकू टीका कर गले से चेन लूट कर फरार हो गए । दोनों ही नकाबपोश युवक केटीएम बाइक पर सवार थे शिक्षिका की रिपोर्ट पर से भिलाई नगर पुलिस के द्वारा अज्ञात लुटेरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है । लूटी गई चेन की कीमत 65000 रुपए बताई गई है । भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि मधु बागडे 46 वर्ष निवासी आम बगीचा कॉलोनी नारायणपुर अपने माता के निधन पर 24 मई को अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी बहन मीना भगत के घर हुडको आई हुई थी । आज सुबह करीबन 05.00 बजे अपनी बहन मीना भगत के साथ मार्निंग वाक करने निकली थी | हुडको पेट्रोल पम्प के पीछे सड़क पर टहल रही थी कि करीबन 05.15 बजे दो अज्ञात लड़के मोटर सायकल मे कुछ दुर तक आगे पीछे हुये उसके बाद मोटर सायकल के पीछे बैठे हुये युवक ने शिक्षिका के सामने आकर चाकू टिकाकर मोबाईल को छिनने का प्रयास किया । शिक्षिका द्वारा विरोध किए जाने पर गले मे पहने हुये सोने के चैन वजनी करीबन 20 ग्राम कीमती 65000 रुपये को खीचकर ले गये | केटीएम . मोटर सायकल मे आये दो लड़के उम्र करीबन 25-30 वर्ष के थे । जो अपने मुंह मे काले रंग का कपड़ा बांधा था | दोनो लड़के पतले दुबले एवं लम्बे थे | दोनों बहनों के द्वारा जोर जोर शोर मचाए जाने पर वे दोनो लड़के मोटर सायकल मे भाग गये |