Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई: तालाब में डूबने से 2 साल के मासूम की मौत

pani se bhrara gaddha

भिलाई :-  रामनगर मुक्तिधाम के पास स्थित तालाब में 2 वर्ष के मासूम शिवा की डूबने से मौत हो गई। मासूम शिवा अपने नाना राजेन्द्र प्रसाद की उंगली पकड़कर तालाब किनारे घूम रहा था। इसी दौरान मासूम ने अपने नाना से उंगली छुड़ाई और अकेले टहलने लगा। पैर फिसलने से मासूम तालाब में पहुंच गया।

इससे पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई। जब नाना ने नाती को नहीं देखा तो उसे तलाशने लगे। आसपास और घर में मासूम के नहीं मिलने पर तलाब में तलाशा गया। इसके बाद मासूम का शव मिला। परिजन इसे जिंदा होने की उम्मीद में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने मासूम की मौत की पुष्टि कर दी। देर रात परिजन में मासूम के शव को मुक्तिधाम के पास दफना दिया। बुधवार को घटना की सूचना पुलिस को चली। इसके बाद परिजन से संपर्क किया। जानकारी जुटा कर मर्ग कायम किया। पुलिस के मुताबिक बुधवार को मासूम अपनी मां के साथ अपने पिता के घर पटना जाने वाला था। गुरुवार को पुलिस शव को कब्र से निकाल कर पीएम कराएगी। मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया है। शव का पहले पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच जारी है।