Google Analytics —— Meta Pixel

भिलाई: मृत मां के खाते में जमा 70 हजार रु. के लिए भाई की हत्या, गिरफ्तार

hatya

भिलाई:-  कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबा में मंगलवार की रात करीब 9 बजे विवाद के बाद बड़े भाई लोकेश ने अपने मझले भाई रवि की हत्या कर दी। घटना के बाद बड़ा भाई मौके से फरार हो गया। आरोपी ने मृत मां के खाते में जमा 70 हजार रुपए के लिए पहले भाई से कई बार झगड़ा किया।

बुधवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस की टीम ने आरोपी को गांव के तालाब के पास से पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक हत्यारा रायपुर में निजी फैक्ट्री में नौकरी करता है। मृतक ड्राइवर था। मृतक अपने अपने परिवार और छोटे भाई के साथ एक ही घर मे रहते थे। टीआई एसएन सिंह के मुताबिक 26 वर्षीय रवि यादव की हत्या उसके भाई लोकेश ने ही की। 7 साल पहले उसकी मां केवरी बाई की मौत हो गई थी। मां के खाते में 70 हजार रुपए जमा थे।

पैसों को लेकर रवि का कहना था कि मां के अंतिम संस्कार में उसके 50 हजार रुपए खर्च हो गए थे। ये पैसे वो मां के खाते से निकालना चाहता था। जिसके कारण उसका हमेशा रवि से विवाद होता रहता था। मंगलवार रात वह काम से घर लौटा और अपनी पत्नी से खाना मांगा। पत्नी ने खाना बनने की बात कही तो वह विवाद करने लगा। मार खाने के डर से पत्नी भाग कर रवि के घर मे छिप गई। इस पर आरोपी अपनी पत्नी का पीछा करते हुए भाई रवि के घर पहुंच गया। उसने रवि की पत्नी से उसकी पत्नी को घर के बाहर निकालने के लिए बोला। जब रवि की पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी लोकेश उससे मारपीट करने लगा। जिससे रवि की पत्नी भी घर मे जा कर छिप गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ था।