Google Analytics —— Meta Pixel

खाद घोटाले मामले में ईडी की कार्रवाई, सांसद राजद एडी गिरफ्तार

rajat adi

नई दिल्ली:- राजद सांसद एडी सिंह को खाद घोटाले के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सांसद ए डी सिंह का मेडिकल जांच करवाया गया और उसके बाद दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में रखकर पूछताछ की जा रही है। ईडी मुख्यालय के वरिष्ठ सूत्र के मुताबिक फर्टिलाइजर घोटाला मामले में ये गिरफ्तारी हुई है।

लालू परिवार के करीबी हैं एडी सिंह
पिछले कुछ समय पहले ही केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने भी अमरेन्द्रधारी सिंह (एडी सिंह) के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसी मामले को आधार बनाकर ईडी ने यह केस अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। इसी सिलसिले में राज्यसभा सांसद को पकड़ा गया है। राजद सांसद अमरेन्द्रधारी सिंह लालू परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं और वो बड़े कारोबारी हैं। वो बिहार से राजद कोटे पर राज्यसभा भेजे गए थे।

केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने इफ्को के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में एक एफआईआर दर्ज करके 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी। एफआईआर में दुबई की कंपनी और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। उसमें अमरेंद्रधारी सिंह का भी नाम शामिल था, उस समय एडी सिंह दुबई स्थित मेसर्स ज्योति ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन खाद कंपनी में सीनियर वाईस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थे।

 

रीसेंट पोस्ट्स