Google Analytics —— Meta Pixel

नंदिनी पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार

nandani thana

दुर्ग। जिले की नंदिनी पुलिस ने नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को महाराष्ट्र राज्य के पुणे से पकड़ा है। वह नाबालिग लड़की के साथ शादी का वादा करके पिछले 7 महीनों से शोषण कर रहा था। लड़की के पिता की रिपोर्ट पर नंदिनी पुलिस ने 20 अक्टूबर 2020 को मामला दर्ज किया था।
जिले के कोड़िया गांव का रहने वाला आरोपी विकास साहू (24) ने अपने ही गांव की नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर पुणे ले जाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी 11 अक्टूबर 2020 को करीब ढाई बजे लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ पहले नागपुर और फिर पुणे ले गया। फिर जब लड़की के परिजनों ने देखा कि घर में वो नहीं है, तो आसपास अपने सारे रिश्तेदारों से पूछताछ की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। आखिर में थक हार करके वो नंदिनी थाने में 9 दिनों बाद पहुंचे। उसके बाद पुलिस ने 20 अक्टूबर 2020 को मामले में अपहरण और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना शुरू की।
पुलिस ने सायबर सेल की ली मदद
नंदिनी थाना प्रभारी लक्ष्मण कुमेटी ने बताया कि आरोपी विकास साहू लगातार पुलिस को चकमा देने के लिए दो से तीन सिम का इस्तेमाल कर रहा था। उसके बाद पुलिस सायबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करवाया, तो पता चला कि वो पुणे के ग्राम केराभाट थाना शिकारपुर में है।
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाकर मोबाइल लोकेशन के आधार पर मौके पर दबिश दी गई, तो वह पीड़िता के साथ केराभाट के गांव में पकड़ा गया। वहां से पुलिस ने लड़की और आरोपी को साथ लेकर आयी। आरोपी के खिलाफ अपहरण, रेप व अन्य प्रकरणों के तहत मामला पंजीबद्ध करके आगे की विवेचना की जा रही है।

रीसेंट पोस्ट्स