Google Analytics —— Meta Pixel

वैक्सीनेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान: 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन, 21 जून से शुरू होगी नई व्यवस्था

images.jpeg

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करते हुए सोमवार को वैक्सीनेशन पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। उन्हें इसके लिए कुछ खर्च नहीं करना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों के पास वैक्सीनेशन से जुड़ा जो 25 फीसदी काम था, उसकी जिम्मेदारी भारत सरकार उठाएगी। ये व्यवस्था दो हफ्ते में लागू की जाएगी।
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नई गाइडलाइन के अनुसार जरूरी तैयारी कर लेगी। संयोग है कि 21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी है। 21 जून सोमवार से देश के हर राज्य में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल उत्पादन का 75 फीसदी हिस्सा खुद खरीदकर राज्य सरकार को मुफ्त देगी। किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन को कुछ भी खर्च नहीं करना होगा।
देशवासियों टीकाकरण के अलावा पीएम मोदी ने एक और बड़े फैसले से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पिछले साल जब लॉकडाउन लगाना पड़ा तो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ देशवासियों को 8 महीने तक मुफ्त राशन दिया गया। दूसरी वेव के कारण मई और जून के लिए भी ये योजना बढ़ाई गई। सरकार ने फैसला लिया है कि इस योजना को अब दीपावली तक आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार गरीब की हर जरूरत के साथ उसका साथी बनी है। नवंबर तक 80 करोड़ गरीबों को तय मात्रा में मुफ्त अनाज उपलब्ध होगा। मेरे किसी भी गरीब भाई-बहन को, उसके परिवार को भूखा नहीं सोना पड़ेगा।