Google Analytics —— Meta Pixel

दर्दनाक मौत: 2 बाइक सवार युवक आए तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में

Accident

बिलासपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को अपने चपेट में ले लिया। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक दोस्तों के साथ औरापानी पिकनिक मनाने गए थे। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। भयावह सड़क हादसा बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के दैजा-बीजा मुख्यमार्ग में हुआ। ओवरटेक करते हुए दो बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक राकेश लहरी पिता रामगोपाल लहरी उम्र 20 वर्ष निवासी अमोरा अपने दोस्त दुर्गेश कश्यप उम्र 21 वर्ष निवासी जरहागांव अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 वी 8543 में ग्राम पंचायत बीजा की ओर से तखतपुर अपने घर आ रहे थे। तभी बीजा गांव के शासकीय प्राथमिक शाला के पास पहुँचे ही थे कि सामने जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करते समय ट्रक चालक के साइड नहीं देने पर दोनों युवक मोटर सायकिल को नहीं सभाल पाए और ट्रक के चक्के में आ गए । जिससे दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दुर्गेश कश्यप और राकेश लहरी अपने दोस्तों के साथ औरापानी पिकनिक मनाने गए थे। वहां वापस लौटते समय यह हादसा हुआ है। जिसमें दोनों की मौत हो गई। ये दोनों युवक जरहागांव के रहने वाले थे। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज तुरंत अपने टीम के साथ गांव पहुंचे और शव निजी वाहन में भरकर तखतपुर लाया गया। तखतपुर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया है कि अज्ञात ट्रक की टक्कर से दोनों युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। दोनों की पहचान हो गई है।

जानकारी के मुताबिक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों युवक के शव क्षति ग्रस्त हो गए। ट्रक चालक गाड़ी को लेकर दुर्घटना स्थल से फरार हो गया। मामले में तखतपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।