Google Analytics —— Meta Pixel

चाकू की नोक पर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफतार

IMG-20210610-WA0006

दुर्ग। दुर्ग पुलिस की कार्यवाही असामाजिक तत्वो पर लगातार जारी है जिससे अपराधों में कमी देखी जा रही है। दुर्ग जिले की आम जनता पुलिस के कार्यो से बहुत प्रभावित हो रही है। प्रशांत ठाकुर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में संजय ध्रुव अति. पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं विवेक शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही की गई।
मुखबिर से सूचना मिली कि आदित्य नगर के पास कोई व्यक्ति अपने पास चाकू रखकर लोगों में भय उतपन्न कर रहा है। सूचना पर तत्काल घटना स्थल पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से नाम पूछने पर अपना नाम राहुल वर्मा उम्र 19 साल पता वार्ड क्र. 22 कैलाश नगर दुर्ग का होना बताया। उसके कब्जे से 1 धारदार चाकू जब्त कर गिरफ्तार किया। दूसरी घटना में उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति शासकीय पशु आहार केन्द्र के सामने चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। मौके पर पहुंकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम सहमुद्दीन उर्फ राजा कुरैशी उम्र 19 साल पता तितुरडीह दुर्ग बताया। उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त कर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों पर आम्र्स एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को रिमाण्ड में न्यायालय दुर्ग पेश किया गया।