Google Analytics —— Meta Pixel

देश में कोरोना से राहत का दौर जारी: बीते 24 घंटों में सामने आए 62,224 नए मामले, 2,542 मरीजों की मौत

corona

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना से राहत का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना वायरस के 62 हजार 224 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि बीते दिन की तुलना में थोड़े से ज्यादा हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2 करोड़ 96 लाख 33 हजार 105 पर पहुंच गया है। वहीं, इस बीच कोरोना की वजह से 2 हजार 542 लोगों ने जान गंवाई है। देश में सक्रिय मामले भी घटकर 9 लाख से नीचे आ गए हैं। 70 दिनों बाद ऐसा हुआ है जब देश में कोरोना के ऐक्टिव केस घटकर 9 लाख से नीचे आ गए हों।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक देश में कुल 3 लाख 79 हजार 573 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि 24 घंटे के अंदर कोरोना के 1 लाख 7 हजार 628 मरीज ठीक हो गए हैं। यह लगातार 34वां दिन है जब कोरोना के नए केसों की तुलना में इससे ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है। देश में कोरोना कुल संक्रमितों में से 2 करोड़ 83 लाख 88 हजार 100 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल देश में कोरोना के 8 लाख 65 हजार 432 ऐक्टिव मामले हैं।