Google Analytics —— Meta Pixel

दर्दनाक हादसा: कार और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत

Accident-image43

अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात के आनंद जिले के इंद्रनाज गांव के निकट एक कार की विपरित दिशा से आ रहे एक ट्रक से बुधवार सुबह टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोग मारे गए। तारापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा आनंद जिले के तारापुर को अहमदाबाद जिले के वतमान से जोडऩे वाले राजमार्ग पर हुआ।
उन्होंने कहा, ‘कार में एक बच्चे सहित 10 लोग सवार थे, जिसे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कार में सवार सभी 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि कार से शवों को निकालने और उनकी पहचान करने की कोशिश जारी है।