Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग: मोबाइल फार्मेट करने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या

atmhatya

दुर्ग:- मोहन नगर थाना क्षेत्र शंकर नगर में रहने वाली 21 वर्षीय सुष्मिता ने शनिवार रात 2 से सुबह 6 बजे के बीच फांसी लगा ली। रविवार सुबह जब परिजन उसे कमरे में उठाने गए तो घटना का पता चला। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि सुष्मिता खैरगढ़ से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थी। लॉकडाउन की वजह से वह पिछले एक साल से घर पर रह रही थी। पुलिस ने जांच की पता चला कि मोबाइल फार्मेट करने के बाद छात्रा ने आत्महत्या की है।

पुलिस ने रविवार को पीएम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक परिजन के बयान नहीं हो पाए हैं। इस वजह से छात्रा की खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है। इधर एक अन्य घटना में उतई के बाजार चौक डुंडेरा निवासी 38 वर्षीय कांति लाल साहू का रविवार सुबह कमरे में शव मिला। वह शनिवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवक प्लांट में किसी ठेकेदार के अंडर में नौकरी कर रहा था। मामले में जांच जारी है।