Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री बघेल ने सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख किया व्यक्त, 25-25 हजार रू आर्थिक सहायता की घोषणा

baghel

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के विकासखंड धर्मजयगढ़ के ग्राम सिसरिंगा में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना में घायलों के बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए है।

रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा इस घटना में मृत 6 लोगों के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है वहीं घायलों को धरमजयगढ़ और जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।

रीसेंट पोस्ट्स