Google Analytics —— Meta Pixel

रात को सड़कों पर गाड़ी से कचरा फेंकने वालों की गौहर ने लगाई क्लास

gauhar

सड़कों पर कूड़ा ना फैलाने को लेकर लोगों को लगातार जागरुक किया जा रहा है। वहीं, कोरोना के इस मुश्किल दौर में भी एक्ट्रेस गौहर खान, साइकिल लेकर लोगों तक शहर को साफ रखने का मैसेज पहुंचाने में जुटी हुई हैं। हाल ही में गौहर ने ऐसे लोगों की क्लास लगाई है जो अपनी महंगी कारों से कचरा बाहर फेंक कर शहर की सड़कों को गंदा करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। गौहर ने एक वीडियो शेयर किया है और इसके साथ ही अपने फॉलोवर्स लसे कई सवाल भी पूछे हैं।

मंहगी गाड़ी से फेंका कचरा?

गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिख रहा है कि वो रात को सड़क पर निकली हैं और मास्क लगाए एक कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के ऊपर टेक्स्ट के जरिए गौहर ने लिखा- ‘अपनी मंहगी गाड़ी से कचरा फेंक कर मेरे शहर को गंदा कर रहे हो?’… मालूम होता है कि ये वीडियो उस दौरान लिया गया है, जब गौहर अपने मिशन पर निकली थीं।

रीसेंट पोस्ट्स