Google Analytics —— Meta Pixel

डबल मर्डर: तंत्र-मंत्र के शक में दंपती को पीटा फिर टांगी-गड़ासे से काटकर हत्या…

hatya

बिहार :- औरंगाबाद में दोहरे हत्याकांड की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाला एक शख्स झाड़-फूंक करता था। गांव वालों को उस पर काला जादू करने का शक था। ऐसे में उन्होंने संबंधित शख्स और उसकी पत्नी को टांगी-गड़ासे से काट डाला। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला औरंगाबाद जिले में मदनपुर थाना क्षेत्र के जमुआईन गांव का है। यहां तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक दंपती को पहले जमकर पीटा गया। इसके बाद टांगी-गड़ासे से काटकर उनकी हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक घटना बुधवार (30 जून) सुबह करीब पांच बजे हुई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने 55 वर्षीय पनवा देवी और 60 वर्षीय उसके पति फकीरा भुइया की हत्या टांगी, गड़ासा व कुदाल से कर दी।

ग्रामीणों से हुई थी बहस
जांच में सामने आया है कि फकीरा भुइया गांव में झाड़-फूंक का काम करता था। उस दौरान गांव में कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिसका आरोप फकीरा भुइयां पर लगाया गया। मृतक के बेटे ने बताया कि मंगलवार (29 जून) रात गांव के कुछ लोगों से उसके पिता की बहस भी हुई थी। हालांकि, दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था, लेकिन सुबह फकीरा और उसकी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला गया।

हिरासत में लिए गए कई लोग
मामले की जानकारी मिलते ही मदनपुर सर्किल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में मदनपुर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

 

रीसेंट पोस्ट्स