राजेन्द्र पार्क पार्क से निःषुल्क पौधा ले जावे, वन होम वन ट्री अभियान को सफल बनावे

शेयर करें

दुर्ग:- पिछले वर्ष दुर्ग जिले में वन होम वन ट्री अभियान चलाया गया था। जो काफी सफल रहा था। इस वर्ष भी वन होम वन ट्री अभियान जिसके तहत पौधा रोपण का सबसे बड़ा अभियान 06 जुलाई को आयोजित करने कलेक्टर श्री सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने सर्व विभाग को निर्देशित किया हैं। नगर निगम दुर्ग द्वारा 8 हजार पौधा रोपण का लक्ष्य रख कर वन विभाग को पौधें तत्काल प्रदान करने पत्र प्रेषित किया गया हैं। निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी द्वारा वार्ड पार्षदो को चयनित स्थलों पर वृक्षारोपण हेतु पौधें उपलब्ध कराने हेतु उद्यान निरीक्षक श्री अनिल सिंह परिहार को निर्देशित किया गया हैं। 6 जुलाई को बल्क प्लानटेशन करने हेतु बोरसी, पुलगांव तथा एस.ए.एफ. (कातुलबोड़) का चयन किया गया हैं।

वन होम वन ट्री अभियान को सफल बनाने पौधा रोपण हेतु इच्छुक व्यक्ति राजेन्द्र पार्क उद्यान में उद्यान निरीक्षक श्री अनिल सिंह परिहार मो. नं0 9907930099 से संपर्क कर निःशुल्क पौधा प्राप्त कर सकते है। आयुक्त श्री मंडावी ने वन होम वन ट्री अभियान के प्रचार -प्रसार करने तथा दादा-दादी नाना-नानी पार्क में मार्निंग वॉक करने वाले लोगो को भी वृक्षारोपण हेतु दिनांक 01 जुलाई से 06 जुलाई तक प्रातः 6 से प्रातः 10 बजे तक निःशुल्क पौधा उपलब्ध कराने उद्यान निरीक्षक को निर्देशित किया है। महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने इस महा वृक्षारोपण अभियान में अपने सक्रिय सहभागिता देने पार्षदो को अनुरोध किया है। उन्होने पार्षदो को अपने वार्ड में घर-घर जाकर लोगो से वृक्षारोपण अभियान में पौधा रोपण कर इस महाअभियान को सफल बनाने हेतु अपील किया गया है।

You cannot copy content of this page