बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के महिला मोर्चा अध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का ऐलान

शेयर करें

भिलाई। समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने वाली प्रदेश की अग्रणी संस्था बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह की सहमति से बोल बम समिति महिला मोर्चा, भिलाई-दुर्ग प्रभारी डॉ. मानसी गुलाटी एवं डॉ. रक्षा सिंह द्वारा जिला अध्यक्ष मंजू मिश्रा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस कार्यकारिणी में महिला उत्थान के लिए काम करने वाली महिलाओं को मौका दिया गया है। जो भिलाई-दुर्ग के साथ-साथ आसपास की महिलाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। इस कार्यकारिणी का हर मोर्चे पर किया गया है।
जिलाध्यक्ष मंजू मिश्रा ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुशीला पाठक, पुष्पा सिंह, नसरीन सिद्धिक्की को दी गई है। इसी प्रकार महामंत्री का जिम्मा सविता सोनी, सरस्वती यादव, सुमित्रा वर्मा, सुनीता देवी को बनाया गया है। जिला सचिव के लिए रजविंदर कौर, तारिणी शर्मा, रेखा शर्मा, लक्ष्मी चौहान, बबीता शर्मा, सीमा शर्मा, रजिंता कौशिक, सिमरन कौर, लक्ष्मी चौहान को दायित्व दिया गया है।
मंडल अध्यक्ष का भी ऐलान
बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति ने मंडल अध्यक्षों व प्रभारियों का ऐलान किया है। खुर्सीपार मंडल की जिम्मेदारी हेमलता बिसाई, शोभा सरोज को महामंत्री बनाया गया है। न्यू खुर्सीपार वार्ड की प्रभारी सीमा मिश्रा होंगी। ममता गुप्ता और मधु कुमारी को सह-प्रभारी बनाया गया है। बिलोतिन जायसवाल दुर्गा मंदिर वार्ड प्रभारी, राजकली सह प्रभारी, माया दास जोन 2 खुर्सीपार प्रभारी, अनिमा साहा सह प्रभारी, राजेश्वरी पटेल भिलाई 3 निगम चरोदा प्रभारी, रूकमणी विश्वाकर्मा सह प्रभारी, अंजली पटेल, जानकी देवी भिलाई सेक्टर प्रभारी, सह प्रभारी लीला सिंदे, सुलेखा पांडे, बिन्दु लता महराज, गीता देवी, आर पदमा राव, भिलाई सुपेला प्रभारी नीलम शर्मा, सह प्रभारी संतोषी प्रसााद, माधुरी मालिक, भिलाई केम्प प्रभारी सरोजबाला सह प्रभारी आरती साहू, मोनिका साहू बने।
कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह
जिला कार्यकारिणी में सुशीला साहू, बेबी शर्मा, राधा देवी, पुष्पा यादव, उषा वर्मा, रिया साहा, सीमा कुजुर, सुशीला देवी, माल्या साहू, अर्पणा वर्मा, सरोजनी चन्द्राकर, अंजली, देवी, मोनिका, कंचन, गीता, संगीता, सरोज, चन्द्रकला, चारूलता, सरोज बाई, सुदेश ओबेराय, सीमा चौरसिया, प्रभा चौरसिया, भानू सिन्हा, शांति सिन्हा, सोनिया गांधी, कलावती, प्रभावती देवांगन, मनीषा, सिन्हा, अरूणा मुखर्जी, मंजू बेनर्जी, अनिता देवी, गीता देवी, सुलोचना देवी को शामिल किया गया है।

You cannot copy content of this page