Google Analytics —— Meta Pixel

मछली फ्राई को लेकर विवाद पर भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट

hatya

ग्वालियर:- मध्यप्रदेश में 120 रुपये नहीं देने पर एक युवक ने अपने रिश्तेदार की हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली यह घटना ग्वालियर की है। मामा-भांजे के बीच लेनदेन को लेकर हुई बहस हिंसा पर उतर आई। भांजे ने चाकू से मामा पर हमला कर जान ले ली। क्या आप कभी सोच सकते हैं कि इंसान आज इतना गिर गया कि वह 100 रुपये के लिए दूसरे की जान तक ले सकता है। यह सुनने और पढ़ने में जरूर अटपटा लगे, लेकिन यह सच है। व्यक्ति के भीतर से इंसानियत खत्म हो रही है।मध्यप्रदेश में दिल को झकझोर देने वाली ऐसी ही वारदात सामने आई है।

सिर्फ 120 रुपये नहीं देने को लेकर भांजे ने अपने मामा की हत्या कर दी। ग्वालियर में 4 जुलाई की देर रात दोनों के बीच मछली फ्राई करने के पैसे नहीं देने को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भांजे ने अपने मामा पर करछी और चाकू से हमला कर दिया। घायल हालत में मामा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।