Google Analytics —— Meta Pixel

देश में एक बार फिर कोविड के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 43733 नए मामले

Virus Outbreak Testing

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार घट रहे हैं लेकिन बीते 24 घंटों में एक बार फिर कोविड के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 43733 नए मामले सामने आए और 930 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। मंगलवार की तुलना में बुधवार को करीब नौ हजार से ज्यादा मामले सामने आए। इसी बीच 47,240 मरीजों ने कोरोना को मात दी। देश में रिकवरी दर 97.18 फीसदी हो गई है।

अब तक देश में 2.97 करोड़ लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं बीते एक दिन में ही 47,240 लोगों ने कोरोना को हराकर वापसी की है। इसके साथ ही लगातार 55वें दिन कोरोना के नए मामलों के मुकाबले रिकवर होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही है। रिकवरी रेट अब 97 पर्सेंट को पार करते हुए 97.18 फीसदी रह गया है। इसके अलावा वीकली पॉजिटिविटी भी लगातार 5 फीसदी से कम बना हुआ है। फिलहाल यह 2.39 फीसदी ही है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 2.29 फीसदी ही रह गया है। बीते 16 दिनों से लगातार यह दर 3 फीसदी से कम बनी हुई है। कोरोना के मामलों की रफ्तार थमने की बड़ी वजह तेजी से हो रहे टीकाकरण और दूसरी लहर के कमजोर पडऩे को माना जा रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,07,216 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 42,33,32,097 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।