5 मिनट में सुधरेंगी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की गलतियां, सिर्फ एक बार मिलेगा मौका

vaccination-demo

पटना (एजेंसी)। बिहार सरकार ने कोविड प्रमाण पत्र में सुधार करने की सुविधा जारी की है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 4 स्टेप बताए गए हैं, जिसके माध्यम से आप अपने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को सही कर सकते हैं। इस दौरान कोई जल्दीबाजी या गलती नहीं करनी है, क्योंकि सुधार मात्र एक ही बार होगा। अगर इसमें भी गलती हो गई तो करेक्शन फिर नहीं होगा।

दरअसल, बिहार में ऐसे लोगों की संख्या अधिक है, जो प्रमाण पत्र में गड़बड़ी के बाद सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटते रहते हैं। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कोविड प्रमाण पत्र को अपने पासपोर्ट से भी लिंक कर सकते हैं। साथ ही अब अपना नाम और सर्टिफिकेट में दर्ज पते जन्म तिथि, लिंग, पहचान संख्या भी बदल सकते हैं। बहुत से लोगों के प्रमाण पत्र में गड़बड़ी है, लोग सुधार करवाने के लिए सिविल सर्जन कार्यालयों में पहुंचते हैं। अब तक सुधार को लेकर कोई विकल्प नहीं था, जिससे लोग काफी परेशान थे।