Google Analytics —— Meta Pixel

बिग ब्रेकिंग: दुर्ग शहर का यह क्षेत्र बना कंटेनमेंट जोन, एक साथ सामने आए इतने मामले, जिला प्रशासन ने लगाई पाबंदिया

Dainik Chintak Breaking News

दुर्ग। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार मिल रहे राहत के बीच दुर्ग के डिपरा पारा से बड़ी खबर है। एक साथ क्षेत्र में 4 पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने डिपरापारा क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर डिपरापारा क्षेत्र को बैरिकेट्स से बांध दिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार यहां एक ही परिवार के पहले 2 लोग पॉजिटिव आए और उसके बाद 2 और पॉजिटिव केस सामने आए। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस क्षेत्र को माइक्रो कंटेन्मेंट ज़ोन बनाया है।