Google Analytics —— Meta Pixel

नेवई गोलीकांड के आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा: आरोपी के इंस्टाग्राम आईडी को ऑपरेट करने वाले सहयोगी गिरफ्तार

IMG-20210716-WA0159

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नेवई गोलीकांड के आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आज नेवई पुलिस ने आरोपी मुकुंद के इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट करने वाले 04 आरोपियों को पकड़ा है जिसमे एक आरोपी नाबालिग है। नेवई टीआई संतोष मिश्रा ने बताया कि आज 04 आरोपियों को पकड़ा गया है जिस पर धारा 212, 294, 506, 34 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी मुकुल के इंस्टाग्राम आईडी को जिसके मोबाइल से ऑपरेट किया गया है उसको गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रखर चंद्राकर, पुलकित चंद्राकर, संजय जोशी सहित एक नाबालिग को पकड़ा गया है। इन आरोपियों पर अलग से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। ज्ञात हो कि पुलिस ने कल ही हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय और उसके भाई शशिकांत को गिरफ्तार किया था। नाम आरोपी:-
(1) प्रखर चंद्राकर पिता कमलनारायण चंद्राकर, उम्र 21 साल, सा० रुआबाँधा सेक्टर, भिलाई
(2) पुलकित चंद्राकर पिता मेघनाथ चंद्राकर, उम्र 22 साल, सा०मरोदा सेक्टर, भिलाई
(3) संजय जोशी पिता शिवदयाल जोशी, उम्र 30 साल, सा० ग्राम पोटिया
(4) अपचारी बालक

रीसेंट पोस्ट्स