Google Analytics —— Meta Pixel

सड़क हादसा: हाईवे में भीषण दुर्घटना, सात बरातियों की मौत, 10 घायल

09_11_2020-satna_road_accident_dumper

संभल(एजेंसी)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर रविवार देर रात डेढ़ बजे के आसपास हुए भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। दस से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी हताहत बरात की बस में सवार थे। बरात चंदौसी से बहजोई क्षेत्र के छपरा गांव लौट रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आगरा हाईवे पर मझावली के पास से गुजरते समय बरात की बस का टायर पंक्चर हो गया। चालक और हेल्पर नीचे उतर कर टायर बदलने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पीछे से आई एक निजी बस बरात की बस के पिछले हिस्से में जा घुसी। इससे बस में सवार बरातियों में चीख-पुकार मच गई।

आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में बरात की बस में सवार सात लोगों की मौत हो गई। दस से ज्यादा लोग घायल हैं। पुलिस ने तत्काल सभी को एंबुलेंस से बहजोई सीएचसी पहुंचाया।