Google Analytics —— Meta Pixel

हादसा: घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले, पुलिस के हाथ लगे कंकाल

AAG

file photo

जोधपुर (एजेंसी)। राजस्थान के जोधपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां के सनसिटी जोधुपर के मिल्कमैन कॉलोनी क्षेत्र में बने एक घर में रवि,वार (18 जुलाई) की रात को आग लग गई। इस हादसे में परिवार के चारों सदस्यों के जिंदा जल जाने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को सभी सदस्यों के कंकाल मिले। मरने वालों में बुजुर्ग दपंती और उनकी दो बेटियां थीं, जिनकी आग लगने के कारण मौत हो गई।

दमकल कर्मियों को मिले चार लोगों के कंकाल
बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायरबिग्रेड की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गईं, लेकिन दमकल कर्मियों के बचाव राहत कार्य से पहले ही देर रात परिवार वाले आग की चपेट में पूरी तरह से आ चुके थे। ऐसे में जब वे दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो उन्हें केवल चार लोगों के कंकाल मिले। हादसे की सूचना पाकर प्रशासन के आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल घर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को आग लगने की दी थी सूचना
बताया जा रहा है कि मृतकों में एक, परिवार के मुखिया 75 वर्षीय सुभाष चौधरी काजरी के रिटायर्ड ऑफिसर थे। रविवार की देर रात चौधरी के घर में आग लगने के कारण 70 साल की उनकी पत्नी नीलम चौधरी, 50 साल की बेटी बेटी पल्लवी चौधरी और 45 साल की बेटी लावण्या चौधरी जीवित ही जल गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने रात के समय अचानक मकान से धुंआ उठते देखा, जिसके बाद पुलिस स्टेशन और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया और जब घर अंदर से बंद मिला तो दमकलकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, जहां उन्हें सुभाष और उनकी पत्नी व दोनों बेटियां एक कमरे में जले हुए मिले।