Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का लायसेंस रद्द, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

raipur Hospital

 रायपुर। पचपेड़ी नाका स्थित राजधानी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का लायसेंस रद्द हो गया है. कलेक्टर सौरभ कुमार ने हॉस्पिटल का लायसेंस रद्द करने का आदेश जारी किया है. दरअसल, कोरोना काल के बीच 17 अप्रैल को राजधानी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा हुआ था. अस्पताल में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी. इस आगजनी में 7 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी.

अस्पताल को 2 मंजिल तक ही संचालित करने की अनुमति मिली थी. प्रबंधक तीसरी मंजिल में भी अस्पताल संचालित कर रहा था. अस्पताल प्रबंधन द्वारा अग्निशमन संबंधी सुरक्षा प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत नहीं किया गया.