Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना केस में बढ़ोतरी: बीते 24 घंटे में 41,831 नए मामले, 541 लोगों की मौत

Corona

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज कोरोना के मामले में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में 41 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, 541 लोगों की मौत हो गई।

शनिवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, बीते एक दिन में 41, 649 नए मामले सामने आए थे, जबकि 593 लोगों की जान चली गई थी। वहीं रविवार को 41,831 नए मामले सामने आए हैं। देश में बीते 24 घंटे में 39, 258 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। वहीं, 17, 89, 412 लोगों का टेस्ट हुआ है।