Google Analytics —— Meta Pixel

ट्विटर एक निष्पक्ष प्लेटफॉर्म नहीं -कांग्रेस नेता राहुल गांधी

rahul gandhi

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि हमारा लोकतंत्र खतरे में है, हमें संसद में बोलने की अनुमति नहीं है, मीडिया पर नियंत्रण है और मुझे लगा कि ट्विटर एक प्रकाश की किरण है जिस पर हम अपने विचार लिख सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, ट्विटर एक निष्पक्ष प्लेटफॉर्म नहीं है ।

राहुल गांधी ने कहा कि मेरे ट्विटर को बंद करके वो हमारी राजनीतिक प्रक्रियाओं में दखल दे रहे हैं। ये देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर एक हमला है, ये राहुल गांधी पर हमला नहीं है। मेरे 19-20 मिलियन फॉलोअर्स हैं, आप उन्हें नकार रहे हो ।