Google Analytics —— Meta Pixel

CISF जवान ने की खुदकुशी, मौके पर ही तोड़ा दम, जांच कर रही पुलिस

maut

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पदस्थ CISF जवान ने अपने 9 MM पिस्टल से कनपटी पर रखकर गोली चलाकर खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी करने वाला जवान सुदर्शन सिंह (49) हरियाणा का रहने वाला था। खुदकुशी करने का कारण अभी अज्ञात है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सुदर्शन सिंह CISF में हवलदार के पद पर तैनात था। उनकी ड्यूटी शास्त्रागार में लगी थी, वहीं पर हवलदार ने दोपहर को अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही CISF व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर FSL की टीम ने कुछ साक्ष्यों को इक्कठा किया है। लेकिन अभी तक खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए संबंधितों से पूछताछ करना शुरु कर दिया है। घटना की सूचना मृतक जवान के परिजनों को दे दी गई है। पता चला है कि जवान दो महीने पहले ही घर से लौटकर आया था।
पिस्टल में एक ही गोली को किया गया था लोड
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि मृतक जवान के परिजन को सूचना दे दी गई है वो लोग पहुंच रहे हैं। सुदर्शन सिंह ने जब गोली चलाई तो वहां पर जो अन्य जवान ड्यूटी पर तैनात थे वो आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे गए थे और जिस पिस्टल से खुदकुशी की गई है, उस मैग्जीन में एक ही गोली को लोड किया गया था। घटनास्थल को देखर कहा जा सकता है कि यह मामला खुदकुशी का है। मौके से मृतक जवान का मोबाइल मिला है, जो लॉक है। मोबाइल के कॉन्टैक्ट व लोकेशन के लिए सायबर टीम से जांच करवाई जा रही है। यह पता करवाया जा रहा है कि आखिर बार जवान की बातचीत किससे हुई थी। फिलहाल मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।