Google Analytics —— Meta Pixel

फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी के साथ पहुंची फिल्म शूटिंग के लिए दतिया

20_08_2021-aswaraya1-1

दतिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन विशेष विमान से दतिया पहुंची। जहां से वे सड़क रास्ते से ओरछा में फिल्म शूटिंग के लिए रवाना हुईं। दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन ओरछा में फिल्म की सूटिंग के लिए आई हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन दतिया में शाम चार बजे विशेष विमान से हवाई पट्टी पर उतरी। उनके साथ उनकी बेटी व सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। हालांकि उनका पहले मां पीतांबरा के दर्शन करने का कार्यक्रम था, लेकिन एन समय पर उनका दर्शन करने का कार्यक्रम रद्द हो गया। वे सीधे कार से सड़क मार्ग द्वारा ओरछा के लिए रवाना हो गईं।

बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन के आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए थे। हवाई पट्टी के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मीडिया को कवरेज की अनुमति भी नहीं दी गई। ऐश्वर्या ओरछा रवाना होते समय हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन लिया।