Google Analytics —— Meta Pixel

बिहार में दर्दनाक हादसा: चंपारण के गंडक नदी में नाव डूबने से 20 लोग लापता

bihar-boat

पटना। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा इलाके से दर्दनाक घटना सामने आई है जहां गंडक नदी में एक नाव डूबने से 20 लोग लापता हो गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस घटना की सूचना मिलने पर राहत-बचाव की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है और लोगों को रेस्क्यू करने का काम शुरू कर दिया गया है।

चश्मदीद का कहना है कि दियारा से शहर की ओर योत्रियों से भरी नाव आ रही थी। नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार तो थे ही साथ में भैंस समेत अन्य मवेशियों को भी लाद दिया गया था जिसने नाव को असंतुलित कर दिया और यह घटना घट गई।