Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग-भिलाई में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू, CISF जवान समेत मिले 3 नए मरीज

dengue

दुर्ग। जिले में मंगलवार को उतई बटालियन के जवान सहित 3 नए डेंगू मरीज मिले हैं। इस तरह से जिले में 54 डेंगू मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 30 की कोई ट्रेवलिंग हिस्ट्री नहीं है, वहीं 24 लोग दूसरे प्रदेशों से लौटे हैं.सीआईएसएफ का जवान पिछले दिनों दिल्ली से लौटा है। बुखार नहीं पर वह निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था, इसके बाद जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई।

वहीं बाकी के दो मरीजों में एक भिलाई के शांति नगर और दूसरा जामुल के गणेश नगर में मिला है। शांति नगर के मरीज की रायपुर आने-जाने की ट्रेवलिंग हिस्ट्री है। इसे परिजनों ने जुनवानी के शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. गणेश नगर का मरीज घर पर रहकर इलाज करा रहा है। इस मरीज की अहमदाबाद से लौटने की हिस्ट्री है।

रीसेंट पोस्ट्स