Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर, मारा गया जैश सरगना यासिर आईईडी बनाने में था एक्सपर्ट

army-sixtee

जम्मू। पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। इसमें जैश-ए-मोहम्मद का सरगना यासिर पारे भी शामिल है। वह आईईडी बनाने का मास्टरमाइंड बताया जाता है। दूसरे आतंकी की पहचान फुरकान के रूप में हुई है। वह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था। राजपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की सूचना के बाद मंगलवार देर रात पूरे इलाके में चेकिंग शुरू कर दी थी। सुरक्षा घेरा कड़ा होने के कारण इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी उचित प्रबंध कर लिए थे। दरअसल, एजेंसियों को राजपोरा इलाके में एक मकान में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस-सीआरपीएफ और सेना ने संयुक्त टीम बनाकर इलाके में छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक इलाके में दो से तीन पाकिस्तानी आतंकी मौजूद हैं। उनकी लंबे समय से तलाश की जा रही है।

बीते महीने हुई थीं पांच मुठभेड़
नवंबर माह में सुरक्षाबलों ने  पांच मुठभेड़ों में  12 आतंकियों को मार गिराया था। 11 नवंबर को कुलगाम में टीआरएफ के दो, 15 नवंबर को श्रीनगर के हैदरपोरा में दो,17 नवंबर को कुलगाम में एक टीआरएफ कमांडर समेत पांच व श्रीनगर के रामबाग में तीन आतंकी मारे गए हैं।

इस साल अब तक 148 आतंकी ढेर, कई कमांडर भी मारे गए
इस वर्ष घाटी में हुए विभिन्न ऑपरेशनों के दौरान अभी तक 148 आतंकियों को मार गिराने में सफ लता हाथ लगी है। इनमें विभिन्न संगठनों के कई कमांडर भी हैं। लश्कर, जैश, हिजबुल, टीआरएफ समेत सभी संगठनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

रीसेंट पोस्ट्स