Google Analytics —— Meta Pixel

जीजा ने साली को शराब पिलाकर चार दोस्तों के साथ किया सामूहिक बलात्कार

GROUP RAPE

कवर्धा। जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां 23 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। मामला भोरमदेव थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर भोरमदेव गांव में रहने वाली एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वही बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं बल्की उसके जीजा ही है, जीजा ने अपने 4 दोस्तो के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपियों ने पीड़िता को शराब पिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहा से फरार हो गये। जिसमे से 1 संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। घटना भोरमदेव थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, और आरोपियों की पता साजी में जुटी है।