Google Analytics —— Meta Pixel

परिवार के सपोर्ट से सब आसान हो जाता है- हरनाज संधू

11

नई दिल्ली । मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू ने कहा है कि मैं इस जीत को अपने लोगों, चाहने वालों और देश के साथ मनाने के लिए बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैं ​पिछले 21 सालों से इसका इंतजार कर रही हूं और आखिरकार अब ये हो रहा है ।  हरनाज संधू ने कहा कि युवाओं के लिए ये समझना मुश्किल होगा कि वो ज़िंदगी में क्या करना चाहते हैं क्योंकि ये आसान नहीं है। आपको ये सोचने में बहुत समय लगेगा कि आपको ज़िंदगी में क्या करना है लेकिन आपके परिवार के सपोर्ट के साथ सब आसान हो जाता है ।