Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ी खबर: दुर्ग जिले में कोरोना का कहर, एक दिन में मिले करीब 300 नए मरीज

corona2

दुर्ग। जिले में आज हैरान और परेशान करने वाले कोरोना के आंकड़े आए हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन की माने तो दुर्ग जिले में आज 3467 लोगों का सैंपल लिया गया इनमें से 293 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज कोरोना से किसी भी मरीज की मृत्यु नही हुई हैं।

प्रशासन ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान जिला कलेक्टर की ओर से किया गया है। वही कल से दुर्ग जिले के सारे स्कूल बंद हो जाएंगे। आपको बता दें कि 5 जनवरी को दुर्ग जिले में करीब 200 नए मामले सामने आए थे।