Google Analytics —— Meta Pixel

इन गीतों के लिए लता मंगेशकर ने जीता फिल्मफेयर व राष्ट्रीय पुरस्कार

12

6 फरवरी, 2022 को लता मंगेशकर की मृत्यु के साथ भारत ने अपनी सबसे प्रतिष्ठित आवाज खो दी, एक ऐसी आवाज जो विश्व भर में भारत की ओर से सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रतिनिधित्व करती थी। कहा जाता है कि विश्व का शायद ही ऐसा कोई देश होगा जहाँ लता मंगेशकर की आवाज न सुनी गई हो। श्रोताओं ने लता मंगेशकर के गाए हुए सभी गीतों को बेइंतहा चाहा और पसन्द किया लेकिन उनके करियर में सात ऐसी फिल्मों के गीत हैं जिनके लिए उन्हें राष्ट्रीय व फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया। लता मंगेशकर के साथ एक अजब संयोग जुड़ा हुआ है। उन्हें जिन तीन फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया उन सभी फिल्मों का सम्बन्ध निर्माता निर्देशक, गीतकार, कथाकार गुलजार से रहा है।