Google Analytics —— Meta Pixel

श्रेयस अय्यर को नीलामी में मिला 12.25 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा

12

आईपीएल नीलामी 2022 (IPL 2022 Mega Auction) शुरू है। नीलामी में अभी तक श्रेयस अय्यर सबसे महंगे रहे हैं, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा है। उसके बाद पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8 करोड़ 25 लाख रुपये में, रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपये में और पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान ने 8 करोड़ रुपये में और डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ देकर अपने साथ जोड़ा है। ब्रेक के बाद फिर से नीलामी शुरू हो गई है।