Google Analytics —— Meta Pixel

स्कूल ने 58 छात्राओं को कर दिया निलंबित! क्लास में हिजाब पहनने की जिद पर अड़ी थी मुस्लिम छात्राएं

karnataka-hijab-row

बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक में हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिवमोग्गा जिले में हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करने के बाद कर्नाटक के एक स्कूल के 58 छात्राओं को निलंबित कर दिया गया है। छात्राओं की मांग थी कि कक्षा के अंदर हिजाब पहनने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा, हिजाब हमारा अधिकार है, हम मर जाएंगे लेकिन हिजाब नहीं छोड़ेंगे। जब तक निलंबन वापस नहीं लिया जाता, छात्राओं को स्कूल परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। इस बीच, अन्य प्रदर्शनकारियों पर भी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से पुलिस व तहसीलदार छात्रों को नियमों की जानकारी दे रहे हैं। गुरुवार को शिवमोग्गा जिला प्राधिकरण द्वारा जारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर नौ लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 144 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मुस्लिम लड़कियों ने कैंपस में बुर्का नहीं पहनने देने के लिए जिला मुख्यालय कस्बे में पीयू कॉलेज के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

आदेशों का उल्लंघन करने पर 10 छात्राओं के खिलाफ एफआईआर

कर्नाटक में पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप 10 छात्राओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ये छात्राएं 17 फरवरी को तुमकुर में गर्ल्स एम्प्रेस गवर्नमेंट पीयू कॉलेज के बाहर हिजाब नियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इन पर धारा 143, 145, 188 और 149 के तहत केस दर्ज किया गया। उधर, कर्नाटक हिजाब विवाद का हल शुक्रवार को भी नहीं हो सका। मामले की अगली सुनवाई 21 फरवरी को होगी।