Google Analytics —— Meta Pixel

पाकिस्तान में बम धमाका: जुमे की नमाज के दौरान शक्तिशाली विस्फोट, 30 की मौत, 50 घायल

saudi-explosion_1605137606

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान शक्तिशाली बम धमाका हुआ है। इसमें 30 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हुए हैं। पाकिस्तान के जियो न्यूज चैनल ने यह खबर दी। पेशावर पुलिस के मुताबिक, पहले किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की। इस दौरान वहां सुरक्षा के लिए खड़े पुलिसकर्मियों के साथ उनका आमना-सामना हो गया। हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है। मस्जिद में धमाका इसी हमले के बाद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू टीम घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अपनी मोटरसाइकिल और कारों के जरिए अस्पताल तक पहुंचाया। पुलिस और सुरक्षा टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। बताया जा रहा है कि 10 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

रीसेंट पोस्ट्स