Google Analytics —— Meta Pixel

अनावरण के इंतजार में क्रांतिकारियों की प्रतिमाएं: अनदेखी और उदासीनता की वजह से महापुरुषों का हो रहा अपमान, लोग आक्रोशित

Untitled

भिलाई। नगर निगम द्वारा लाखों रुपए खर्च कर महान क्रांतियों की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। प्रतिमाएं स्थापित किए जाने के आज करीब 2 माह बाद भी रंग रोगन नहीं हो पाया है। स्थानीय प्रशासन के अवहेलना का दंश इन महान क्रांतिकारियों को झेलना पड़ रहा है। यह अपने आप में महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान है। इससे लोगों में आक्रोश है। वहीं इस दुर्दशा को देखते हुए एक संगठन आगे आया है। संगठन ने जोन आयुक्त को ज्ञापन सौंप दो दिनों के भीतर रंगरोगन की मांग की है। अन्यथा वे अपने खर्च पर रंगरोगन कर उद्घाटन करने की बात कही है।

ज्ञात हो कि रायपुर जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग के सामने पावर हाउस वार्ड-38 सोनिया गांधी नगर वैरागी मोहल्ला में क्रांतिकारी शहीद सुखदेव, शहीद भगत सिंह व शहीद राजगुरू की प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है। प्रतिमाएं दुदर्शा का दंश झेलते हुए अपने अनावरण का इंतजार कर रही है। प्रतिमाओं को जिस दुर्दशा के साथ छोड़ दिया गया है और उनकी रंगरोपण नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कल्याण सेवा जनजागृति संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील ने बताया कि जनता के पैसों से लाखों रुपए खर्च कर वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर बैरागी मोहल्ला में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करवाई गई थीं जो अब वर्तमान में शहीद भगत सिंह के प्रतिमा का दिशा बदलकर शहीद भगत सिंह के प्रतिमा के आजू बाजू शहीद सुखदेव व शहीद राजगुरु की प्रतिमा को 2 महीने से अधिक समय से आधा अधूरा रंग रोपण कार्य कर छोड़ दिया गया है। लगातार प्रशासन की अनदेखी और उदासीनता की वजह से महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान हो रहा है। महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान को रोकने के लिए कल्याण सेवा जनजागृति संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि दल नगर निगम जोन 4 के आयुक्त पूजा पिल्ले से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत करवाते हुए 2 दिन के भीतर शहीद सुखदेव एवं शहीद राजगुरु के प्रतिमा को सुधारने के साथ रंग रोपण कराने की मांग की है तथा शीघ्र अनावरण करने को कहा गया है अन्यथा 2 दिन के उपरांत अपमानित रूप से रखे हुए क्रांतिकारी मूर्ति को सुधारने स्वयं संस्था के द्वारा रंग रोपण करने का कार्य किए जाने की बातें करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन लेने के उपरांत जोन आयुक्त ने घटना का संज्ञान लेते हुए कार्य करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि दल में सामाजिक कार्यकर्ता सुमन शील के साथ राजू गुप्ता, रोशन, विजय, मोहन रेड्डी,अवतार सिंह आदि
मौजूद थे।

रीसेंट पोस्ट्स