Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग के मधुवन बार में चाकूबाजी: 2 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, घायल का अस्पताल में इलाज जारी

Dainik Chintak Breaking News

दुर्ग। दुर्ग शहर में चाकूबाजी की घटना में एक युवक के पेट और पैर में चाकू लगा है। मामला पदमनाभपुर चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

दुर्ग के मधुवन बार में चाकूबाजी, 2 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, घायल का अस्पताल में इलाज जारी

मिली जानकारी के अनुसार महाराजा चौक दुर्ग स्थित मधुबन बार में बीती रात करीब 11 बजे दो गुटों में लड़ाई के बाद चाकूबाजी हो गई। इस घटना में कसरीडीह निवासी पलस श्रीवास्तव उम्र 26 वर्ष के पेट और पैर में चाकू लगा है। बताया जाता है कि दो गुटों में विवाद के बाद एक गुट के लोगों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी और प्रार्थी दोनों एक दूसरे के परिचित है। इस मामले में पुलिस ने फोकट पाड़ा दुर्ग निवासी रमन यादव और जुनैद के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए जांच में लिया है।