Google Analytics —— Meta Pixel

रसमड़ा स्थित रायपुर स्टील प्लांट में हुआ ब्लास्ट, एक श्रमिक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Dainik Chintak Breaking News

दुर्ग। रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रायपुर स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर है। लोहे को पिघलाते समय ब्लास्ट हुआ, जिससे काम पर मौजूद एक कर्मचारी की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक का नाम खेमलाल साहू बताया गया है। वहीं ब्लास्ट होने की वजह समाचार लिखे जाने तक सामने नहीं आई है।